Home > Education > Jamshedpur: बर्मामाइंस स्थित केरला पब्लिक स्कूल में फेल हुए 40 छात्रों के अभिभावकों व छात्रों ने दिया धरना, निदेशक बोले फेल बच्चों को कैसे कर दे पास

Jamshedpur: बर्मामाइंस स्थित केरला पब्लिक स्कूल में फेल हुए 40 छात्रों के अभिभावकों व छात्रों ने दिया धरना, निदेशक बोले फेल बच्चों को कैसे कर दे पास

जमशेदपुर: बर्मामाइंस स्थित केरला पब्लिक स्कूल में कक्षा 9 और कक्षा 11 के फेल हुए छात्रों का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां फेल हुए 40 छात्रों के अभिभावक मंगलवार को केरला पब्लिक स्कूल परिसर में धरने पर बैठ गए. फेल हुए छात्र भी धरने पर मौजूद थे. छात्रों और अभिभावकों की मांग है कि उन्हें अगली कक्षा में प्रमोट किया जाए. भीषण गर्मी और तेज धूप की वजह से एक छात्र की तबीयत भी खराब हो गई. जिसे टिनप्लेट अस्पताल ले जाया गया. दूसरी तरफ, केरला पब्लिक स्कूल के निदेशक भी धरने पर बैठे. उनका कहना है कि जो छात्र फेल हो गए हैं, उनको अगली कक्षा में कैसे भेजा जाए. निदेशक ने बताया कि कुल 80 छात्र फेल हुए थे. सभी ने दबाव डाला तो रिटेस्ट कराया गया. रि टेस्ट में 40 बच्चे पास हुए. 39 बच्चों को अगली कक्षा में भेज दिया गया. लेकिन, जो 40 बच्चे फेल हो गए हैं उनको कैसे अगली कक्षा में भेज दिया जाए.

You may also like
Chakradharpur Railway Division Transferचक्रधरपुर रेल मंडल के मेडिकल विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला; टाटानगर समेत कई जगह बदली जिम्मेदारी
Jamshedpur Heavy Vehicle No Entry : धनतेरस और दिवाली पर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 6 से 9 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध
Chakradharpur Railway Division Train Cancellation : चक्रधरपुर रेल मंडल में 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 4 से 12 नवंबर तक टाटानगर समेत इन रूटों पर यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
Potka Illegal Liquor Raid : पोटका में अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, तीन गांवों में भट्ठियां ध्वस्त; 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट