Home > Crime > Jamshedpur: पुलिस ने कमलपुर में कार से तस्करी के लिए ले जाई जा रही 400 बोतल अवैध नकली शराब, तीन तस्करों को भेजा जेल

Jamshedpur: पुलिस ने कमलपुर में कार से तस्करी के लिए ले जाई जा रही 400 बोतल अवैध नकली शराब, तीन तस्करों को भेजा जेल

जमशेदपुर: पुलिस ने कमलपुर में लोकसभा चुनाव को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। इस चेकिंग अभियान के दौरान तस्करी कर ले जाई जा रही 400 बोतल अवैध नकली विदेशी शराब बरामद की है। यह मैकडॉवेल कंपनी की नकली शराब है। इनमें 330 बोतल 180 एमएल की मैकडॉवेल नंबर वन लग्जरी व्हिस्की और 375 एमएल वाली मैकडॉवेल नंबर वन लग्जरी व्हिस्की की 70 बोतलें बरामद की गई है। एसएसपी किशोर कौशल ने मंगलवार को एसएसपी ऑफिस में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो लोग गिरफ्तार किए गए हैं, उनमें शंकोसाईं के रहने वाले बिट्टू कुमार महतो, सिदगोड़ा के न्यूबारीडीह के रहने वाले अमित कुमार और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा के रहने वाले सचिन प्रसाद को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में लोगों ने बताया कि बोड़ाम में अवैध नकली शराब बनाई जा रही है। वहीं से यह लोग इसकी सप्लाई करते हैं। पुलिस ने उस सुजूकी डिजायर कार को भी बरामद किया है, जिससे शराब की तस्करी की जा रही थी।

You may also like
Chakradharpur Railway Division Transferचक्रधरपुर रेल मंडल के मेडिकल विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला; टाटानगर समेत कई जगह बदली जिम्मेदारी
Jamshedpur Heavy Vehicle No Entry : धनतेरस और दिवाली पर शहर में भारी वाहनों की नो-एंट्री, 6 से 9 नवंबर तक लागू रहेगा प्रतिबंध
Chakradharpur Railway Division Train Cancellation : चक्रधरपुर रेल मंडल में 9 जोड़ी ट्रेनें रद्द, 4 से 12 नवंबर तक टाटानगर समेत इन रूटों पर यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी
Potka Illegal Liquor Raid : पोटका में अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, तीन गांवों में भट्ठियां ध्वस्त; 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट