Home > Education > Jamshedpur: सिदगोड़ा में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में आज आएंगे गवर्नर, 1014 छात्राओं को मिलेगी डिग्री, 28 छात्रों को गोल्ड मेडल+ वीडियो

Jamshedpur: सिदगोड़ा में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में आज आएंगे गवर्नर, 1014 छात्राओं को मिलेगी डिग्री, 28 छात्रों को गोल्ड मेडल+ वीडियो

जमशेदपुर : सिदगोड़ा में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का पहला दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित होने जा रहा है। इस दीक्षांत समारोह में झारखंड के गवर्नर सीपी राधाकृष्णन शिरकत करेंगे। दीक्षांत समारोह में 1014 छात्राओं को डिग्री दी जाएगी। 28 छात्राओं को गोल्ड मेडल मिलेगा। यह छात्राएं महिला विश्वविद्यालय के विज्ञान, सामान्य विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय की पोस्ट ग्रेजुएट हैं। शनिवार को सुबह 10:50 बजे पर राज्यपाल जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और इसके बाद दीक्षांत समारोह शुरू हो जाएगा।

राज्यपाल यहां अपना दीक्षांत उद्बोधन देंगे। राज्यपाल सभी विश्वविद्यालयों के कुलाधिपति होते हैं। शुक्रवार को डीसी अनन्य मित्तल, एसएसपी किशोर कौशल और एसडीओ पीयुष सिन्हा जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय पहुंचे और कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। राज्यपाल के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट भी तैनात किए हैं।

You may also like
Jamshedpur Dangerous Boat : लकड़ी के पटरे जोड़कर बनी कमजोर नाव से मछली पकड़ने और बालू निकालने का खतरा, सुवर्णरेखा में इसी नाव से दो युवक हुए लापता
Jamshedpur Tata Sublease Scam : फिर गरमाया 59 सबलीज का विवाद, कहां है 4288 पन्नों की जांच रिपोर्ट
तुरियाबेड़ा में गणेश विसर्जन विवाद फिर भड़का, दो पक्षों में मारपीट; तीन घायल
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता

Leave a Reply