Home > Jamshedpur > Jamshedpur : सोनारी एयरपोर्ट के आसपास से हटाई जाएंगी मांस-मछली की दुकानें, डीसी ने की एरोड्रम कमेटी की बैठक

Jamshedpur : सोनारी एयरपोर्ट के आसपास से हटाई जाएंगी मांस-मछली की दुकानें, डीसी ने की एरोड्रम कमेटी की बैठक

जमशेदपुर : सोनारी एयरपोर्ट के आसपास से मांस की दुकानें हटाई जाएंगी। इसके लिए डीसी ने निर्देश दिया है। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारी और सोनारी थाने के पुलिसकर्मी सोनारी एयरपोर्ट के आसपास नजर रखेंगे। निरीक्षण कर देखा जाएगा कि कहीं कोई मांस की दुकान है तो नहीं। अगर कोई दुकान है तो उसे बंद कराया जाएगा। डीसी ने निर्देश दिया है कि भविष्य में कभी भी सोनारी एयरपोर्ट के आसपास मांस की दुकान खोलने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इससे आसपास पक्षी आते हैं और यह पक्षी आसमान में उड़ते नज़र आए तो जहाज से टकराकर हादसे का खतरा है। इसी तरह सोनारी एयरपोर्ट के आसपास बूचड़खाने भी संचालित नहीं होने दिए जाएंगे। अगर एयरपोर्ट के आसपास के पेड़ों में टहनी निकल गई है उनकी छंटाई की जाएगी। एयरपोर्ट के आसपास रहने वालों को निर्देश दिया जाएगा कि वह कोई भी खाने पीने का पदार्थ बाहर नहीं फेंकें। क्योंकि इनसे भी पक्षी आ सकते हैं। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने ये हिदायतें एयरोड्रम कमेटी और एयरोड्रम एनवायरनमेंट मैनेजमेंट कमेटी की मीटिंग में दीं। मीटिंग में डीसी के अलावा एसएसपी किशोर कौशल और एयरपोर्ट प्रबंधन के अधिकारी भी मौजूद थे।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply