Home > Jamshedpur > Jamshedpur : इमाम मूसा काजिम अलैहिस्सलाम की शहादत पर मानगो के ज़ाकिर नगर में हुई मजलिस, बयान किए गए इमाम के मसाएब

Jamshedpur : इमाम मूसा काजिम अलैहिस्सलाम की शहादत पर मानगो के ज़ाकिर नगर में हुई मजलिस, बयान किए गए इमाम के मसाएब

जमशेदपुर : इमाम मूसा काजिम अलैहिस्सलाम की शहादत के मौके पर सोमवार को शिया मुसलमानों ने गम बनाया। इस मौके पर मानगो के ज़ाकिर नगर स्थित इमामबारगाह हजरत अबू तालिब अलैहिस्सलाम में मजलिस हुई। मजलिस को पेश इमाम मौलाना ज़की हैदर साहब ने खिताब फरमाया। इमाम मूसा काजिम अलैहिस्सलाम के मसाएब का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि तत्कालीन बादशाह ने इमाम को कैद कर लिया था। कैदखाने में ही इमाम को जहर देकर शहीद कर दिया गया और उनकी लाश बगदाद में एक पुल पर रखवा दी गई थी। इमाम मूसा काजिम अलैहिस्सलाम की वेलादत मदीने में हुई थी। इमाम जाफर सादिक अलैहिस्सलाम की शहादत के बाद इमाम मूसा काजिम अलैहिस्सलाम इमाम बने थे। बादशाह ने उन्हें कैद कर लिया था और फिर एक जेल से दूसरी जेल में उनका ट्रांसफर किया जाता रहा। बाद में वह अलसिंदी के कैदखाने में भेजे गए। जहां बादशाह के हुक्म से उन्हें जहर देकर शहीद कर दिया गया था। मजलिस के बाद करीम सिटी कॉलेज के प्रोफेसर आले अली ने नौहा पढ़ा।

You may also like
Sudan News : सूडान में पूर्व सत्तारूढ़ दल के प्रमुख अहमद हारून गिरफ्तार
Jamshedpur Diwali : लौहनगरी में दीपावली की रौनक, पूर्व CM रघुवर दास ने परिवार संग की मां लक्ष्मी की पूजा
Jamshedpur Diwali Security: दिवाली पर पुलिस का हाई अलर्ट, ड्रोन से चप्पे-चप्पे पर नजर
Tata Steel Q2 Results: टाटा स्टील को दूसरी तिमाही में बड़ा मुनाफा, भारत में PAT 20% बढ़कर 5,055 करोड़ रुपये पहुंचा