Home > Jamshedpur > Jamshedpur : मकर संक्रांति के दूसरे दिन मनाया गया अखंड जातरा, बच्चों को झेलना पड़ा चिड़ीदाग+ वीडियो

Jamshedpur : मकर संक्रांति के दूसरे दिन मनाया गया अखंड जातरा, बच्चों को झेलना पड़ा चिड़ीदाग+ वीडियो

जमशेदपुर : मकर संक्रांति के दूसरे दिन मंगलवार को आदिवासी समाज ने अखंड जातरा मनाया। अखंड जातरा में चिड़ीदाग नामक परंपरा भी निभाई गई। इसमें 21 दिन के नवजात बच्चे से लेकर बड़े बच्चों को गर्म सीकचे से दागा गया। मानता है कि ऐसा करने से बच्चा मजबूत बनता है और उसे पेट संबंधी कोई बीमारी नहीं होती। चिड़ीदाग की परंपरा परसूडीह और करनडीह समेत विभिन्न इलाकों में मनाई गई।

ग्रामीण इलाकों की चिड़ीदाग को अंजाम दिया गया। महिलाएं बच्चों को गोद लेकर पुरोहित के घरों में पहुंची। आंगन में लकड़ी की आग में पुरोहित ने पतली तांबे के सीकचे को गर्म कर तपाया और फिर उससे बच्चों को दागा गया। बताते हैं कि बच्चों के गांव का पता पूछने के बाद ध्यान लगाकर पुरोहित पूजा करता है। फिर जमीन पर सरसों का तेल डालकर उसमें सीकचा टच करने के बाद बच्चों के पेट के नाभि के चारों तरफ तेल लगाकर तप रहे तांबे के सीकचे से दागा जाता है। पुरोहित बताते हैं कि यह उनकी पुरानी परंपरा है। इसे आज भी निभाया जाता है। उनका कहना है चिड़ीदाग से नस का इलाज होता है। पेट दर्द ठीक हो जाता है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply