Home > Jamshedpur > Jamshedpur: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पूर्वी सिंहभूम भी आएंगे राहुल गांधी, कांग्रेस प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने बिष्टुपुर में की मीटिंग+ वीडियो

Jamshedpur: भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान पूर्वी सिंहभूम भी आएंगे राहुल गांधी, कांग्रेस प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने बिष्टुपुर में की मीटिंग+ वीडियो

जमशेदपुर : राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 14 जनवरी से शुरू है। इस न्याय यात्रा का समापन 30 जनवरी को महाराष्ट्र में होगा। बिष्टुपुर में मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के कांग्रेस प्रभारी बलजीत सिंह बेदी ने बताया कि इस बार इस यात्रा में झारखंड भी पड़ेगा। झारखंड को 8 दिन मिले हैं। झारखंड में राहुल गांधी 804 किलोमीटर चलेंगे। इस यात्रा में 13 जिलों को कवर करना है। इसमें पूर्वी सिंहभूम भी शामिल है। यहां राहुल गांधी जमशेदपुर आएंगे। राहुल गांधी किस इलाके में आएंगे। उनका रूट क्या होगा। तैयारी की समीक्षा बैठक करने बलजीत सिंह बेदी जमशेदपुर पहुंचे हैं। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। बैठक में कांग्रेस के संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा हुई। इसके अलावा प्रदेश से जिले के संगठन को कई टास्क दिए गए थे। मीटिंग में इसकी समीक्षा हुई कि कितने टास्क पूरे किए गए हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस झारखंड में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। झारखंड में लोकसभा की 14 सीटे हैं। कोल्हान में लोकसभा की दो सीटे हैं। कांग्रेस इन दोनों सीटों को जीतना चाहती है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार

Leave a Reply