Home > Jamshedpur > Jamshedpur: केरला ब्लास्टर्स को 3-2 से हराकर कलिंगा सुपर कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंची जमशेदपुर एफसी

Jamshedpur: केरला ब्लास्टर्स को 3-2 से हराकर कलिंगा सुपर कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंची जमशेदपुर एफसी

जमशेदपुर : जमशेदपुर एफसी ने सोमवार को हुए रोमांचक मुकाबले में केरला ब्लास्टर्स को 3-2 से शिकस्त दे दी है। केरला ब्लास्टर्स को हराने के बाद जमशेदपुर एफसी कलिंगा सुपर कप 2024 के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। खेल का पहला गोल केरला ब्लास्टर्स की तरफ से डायमंटाकोस ने किया और केरला ब्लास्टर्स की टीम 1-0 से आगे हो गई। 33 वें मिनट में जमशेदपुर एफसी के डेनियल चीमा चुक्वू ने मोहम्मद ओवैस के एक क्रॉस को गोल में डालकर अपनी टीम की झोली में एक गोल डाला और इस तरह खेल 1-1 से बराबर हो गया। 46 वें मिनट में लेन और जर्मनप्रीत की जगह एलेनस्टेवानोविक और स्टीव अंबरी मैदान में आए। 57 वें मिनट में जमशेदपुर एफसी की तरफ से एक गोल हुआ और इस तरह जमशेदपुर एफसी को 2-1 की बढ़त मिल गई। 60 वें मिनट में डायमंटाकोस ने केरला ब्लास्टर्स की तरफ से एक गोल दाग दिया। इस तरह खेल 2-2 से बराबर हो गया। 68 वें मिनट में जमशेदपुर एफसी का पलड़ा फिर भारी हो गया। जेरेमी मंजोरो ने गोल दागा और जमशेदपुर एफसी की टीम 3-2 से आगे हो गई। खेल के अंत तक कोई गोल नहीं हुआ और इस तरह जमशेदपुर एफसी की टीम ने जीत दर्ज की।

You may also like
श्रीनिधि डकन FC के खिलाफ वापसी की तलाश में जमशेदपुर FC U-16, जीत से फिर पटरी पर लौटने का मौका
सांसद खेल महोत्सव 2025 : बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, उभरते खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, सांसद विद्युत महतो ने बढ़ाया उत्साह, जानें कौन बना चैंपियन+VDO
Golmuri Football Tournament
गोलमुरी में 7वां चैलेंजर्स ट्रॉफी फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायत उल्लाह खान ने किया शुभारंभ
जमशेदपुर की नवल टाटा हॉकी अकादमी उपविजेता बनी, आशीष तानी पुरती को मिला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

Leave a Reply