Home > Jamshedpur > जमशेदपुर की नवल टाटा हॉकी अकादमी उपविजेता बनी, आशीष तानी पुरती को मिला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

जमशेदपुर की नवल टाटा हॉकी अकादमी उपविजेता बनी, आशीष तानी पुरती को मिला प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

Jamshedpur : जालंधर में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में नवल टाटा हॉकी (Jamshedpur Naval Hockey) अकादमी (एनटीएचए) ने शानदार खेल दिखाते हुए सबका दिल जीत लिया। स्पोर्ट्स ऑथारिटी ऑफ इंडिया, सोनीपत की मज़बूत टीम के खिलाफ एनटीएचए ने कड़े संघर्ष के बाद 4-3 से मुकाबला गंवाया और उपविजेता बनी।

इस सांसें थमा देने वाले फाइनल में पत्रस हस्सा ने दो बेहतरीन गोल दागे, जबकि महज़ 14 साल के आशीष तानी पुरती ने निर्णायक पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर इतिहास रच दिया। आशीष को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब मिला और इनाम स्वरूप उन्हें एक रॉयल एनफील्ड बाइक भी भेंट की गई।

टीम को उपविजेता बनने पर नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कोच विकास पंत और मैनेजर सुमित बाथम के मार्गदर्शन में टीम ने बेहतरीन एकजुटता और जज़्बा दिखाया। कोच ने कहा – “यह सिर्फ़ एक मैच नहीं, बल्कि हमारी अकादमी की हिम्मत और टीमवर्क का परिचय था। आशीष और पूरी टीम ने भविष्य की दिशा तय कर दी है।”

एनटीएचए का यह सफर भारतीय हॉकी में उसकी विरासत को और मज़बूत बनाता है। अनुशासन, कौशल और नई प्रतिभाओं के दम पर यह अकादमी झारखंड सहित पूरे देश के लिए भविष्य के दिग्गज खिलाड़ियों को तैयार कर रही है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
महिंद्रा ने लॉन्च की नई वीरो सीएनजी, डीजल मॉडल भी अपग्रेड; कीमत और फीचर जानें

Leave a Reply