Home > Education > Jamshedpur: मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना के 150 साल पूरे होने पर करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग ने किया वेबीनार

Jamshedpur: मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना के 150 साल पूरे होने पर करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग ने किया वेबीनार

जमशेदपुर : मौसम विज्ञान विभाग के 150 साल पूरे हो गए हैं। मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना 15 जनवरी 1875 को हुई थी। इस उपलक्ष में करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग ने सोमवार को एक वेबीनार का आयोजन किया। इस वेबीनार में पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी के उत्तर बंगाल सेंट जेवियर कॉलेज के भूगोल विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर सुब्रत राय थे। उन्होंने मौसम के पूर्वानुमान की तकनीक और सरकारी नीतियों के बारे में जानकारी दी। करीम सिटी कॉलेज के भूगोल विभाग के प्रोफेसर डॉक्टर आले अली ने वेबीनार का संचालन किया। उन्होंने वेबीनार में बताया कि प्राचीन काल में मौसम का पूर्वानुमान कैसे किया जाता था और इस दौर में मौसम के पूर्वानुमान की क्या आवश्यकता है। करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर मोहम्मद रियाज ने स्वागत भाषण दिया और मौसम के पूर्वानुमान के महत्व पर प्रकाश डाला। भूगोल विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉक्टर पसारुल इस्लाम ने प्रश्न उत्तर सत्र का आयोजन किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर फरजाना अंजुम ने किया। इस वेबीनार में भूगोल विभाग की छात्र-छात्राएं और सभी कॉलेज के अध्यापक और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply