Home > Jamshedpur > Jamshedpur: 5100 दीपक से जगमग हुआ सोनारी दो मोहानी संगम स्थल, वाराणसी से आए ब्राह्मणों ने की गंगा आरती

Jamshedpur: 5100 दीपक से जगमग हुआ सोनारी दो मोहानी संगम स्थल, वाराणसी से आए ब्राह्मणों ने की गंगा आरती

जमशेदपुर : सोनारी के दो मोहानी संगम घाट पर रविवार की रात 5100 दीपक जलाए गए। दीपक की रोशनी से संगम स्थल जगमग हो गया। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने संगम महोत्सव का उद्घाटन किया। वाराणसी से आए ब्राह्मणों ने गंगा आरती की। कार्यक्रम का आयोजन हिंदू उत्सव समिति की तरफ से किया गया। वाराणसी व हरिद्वार की तर्ज पर हुई गंगा आरती का दिव्य दर्शन कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। इस दौरान श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे का उद्घोष किया। कार्यक्रम का संचालन हिंदू उत्सव समिति के शंकर रेड्डी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व पुलिस उपमहानिरीक्षक राजीव रंजन भी मौजूद रहे।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply