Home > Jamshedpur > Jamshedpur: मानगो व जमशेदपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में एक स्टार रैंकिंग में मिला पहला स्थान

Jamshedpur: मानगो व जमशेदपुर को स्वच्छता सर्वेक्षण में एक स्टार रैंकिंग में मिला पहला स्थान

जमशेदपुर : मानगो व जमशेदपुर को झारखंड में स्वच्छता सर्वेक्षण में एक स्टार रैंकिंग में पहला स्थान मिला है। पूरे झारखंड में मानगो और जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति का ही चयन हुआ। उपनगर आयुक्त सुरेश यादव ने बताया कि लोगों के सहयोग से स्वच्छता सर्वेक्षण में मानगो को इस बार बेहतर स्थान मिला है। यहां डोर टू डोर कचरा का काम अच्छा चल रहा है। गली व मोहल्ले में नगर निगम की गाड़ी जाकर घर-घर से कचरा एकत्र कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि डोर टू डोर कचरा देने का कष्ट करें। ताकि मानगो की स्टार रेटिंग को और बढ़ाया जा सके। उन्होंने कहा कि कई समिति और अपार्टमेंट भी इस संबंध में सहयोग कर रहे हैं। मानगो में कचरा एकत्र करने का दायरा और बढ़ाया जाएगा। इसके लिए जागरूकता अभियान भी चलेगा।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply