Home > Crime > Jamshedpur: नमाज पढ़ने जा रहे धतकीडीह के व्यक्ति को बाइक सवार ने जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास मारी टक्कर, हालत गंभीर

Jamshedpur: नमाज पढ़ने जा रहे धतकीडीह के व्यक्ति को बाइक सवार ने जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास मारी टक्कर, हालत गंभीर

जमशेदपुर: धतकीडीह के रहने वाले व्यक्ति मोहम्मद फहीम को बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के पास एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। सोमवार को सुबह हुए इस सड़क हादसे में मोहम्मद फहीम गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उनके सर, चेहरे, सीने और पैर में चोट आई है। दाहिने पैर की हड्डी टूट गई है। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर मोहम्मद फहीम को एमजीएम अस्पताल भिजवाया। यहां मोहम्मद फहीम का इमरजेंसी वार्ड में इलाज हो रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद मोहम्मद फहीम के मित्र वारिस एमजीएम अस्पताल पहुंचे। मोहम्मद फहीम के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मोहम्मद फहीम ने बताया कि परिजनों के आने के बाद वह बिष्टुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। मोहम्मद फहीम ने बताया कि वह रोज सुबह की नमाज साकची जमा मस्जिद में पढ़ते हैं। वह नमाज पढ़ने धतकीडीह से पैदल ही साकची जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। मोहम्मद फहीम 2 साल पहले बैंक आफ इंडिया में प्यून थे। लेकिन, इन दिनों बेरोजगार हैं।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
RRR Centre Jamshedpur: बिष्टुपुर में टाटा स्टील यूआईएसएल ने खोला आरआरआर सेंटर, पुरानी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन

Leave a Reply