Home > Health > Jamshedpur: मोतियाबिंद के 25 रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लगाया लेंस, सोनारी में लगे शिविर में हुए थे चिन्हित

Jamshedpur: मोतियाबिंद के 25 रोगियों का ऑपरेशन कर निशुल्क लगाया लेंस, सोनारी में लगे शिविर में हुए थे चिन्हित

जमशेदपुर : सोनारी के आनंद मार्ग धर्म चक्र यूनिट गदरा के आनंद मार्ग जागृति और गोल पहाड़ी में आयोजित नेत्र जांच शिविर में मोतियाबिंद के 25 रोगी चिन्हित किए गए थे। रविवार को मोतियाबिंद के इन रोगियों का ऑपरेशन किया गया और इन्हें निशुल्क लेंस लगाया गया। दवा और चश्मा देकर उनके घर तक पहुंचाया गया। इनके बीच 50 पौधों का भी वितरण किया गया। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल, एसजीबी कंपनी गोल पहाड़ी और पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से यह ऑपरेशन किया गया है। यह जानकारी आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल ग्लोबल के प्रवक्ता सुनील आनंद ने दी है। उन्होंने बताया कि 11 जनवरी को गदरा में आनंद मार्ग जागृति शिव मंदिर के पास मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए निशुल्क जांच शिविर लगाया जाएगा।

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

Leave a Reply