Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शुरू हुई स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, प्रदेश के सभी जिलों से आए हैं एथलीट+वीडियो

Jamshedpur: जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में शुरू हुई स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप, प्रदेश के सभी जिलों से आए हैं एथलीट+वीडियो

जमशेदपुर: जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में रविवार से स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन शुरू हो गया है। इस चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए झारखंड के लोहरदगा, रामगढ़, रांची आदि सभी जिलों से एथलीट आए हैं। इस चैंपियनशिप में 30 वर्ष से अधिक उम्र के एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। विभिन्न आयु वर्ग की अलग-अलग श्रेणी बनाकर प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इस चैंपियनशिप का आयोजन मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन आफ झारखंड कर रहा है। इस चैंपियनशिप में लॉन्ग जंप, 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 400 मीटर दौड़, शार्ट पुट, डिस्कस थ्रो आदि प्रतियोगिताएं हो रही हैं। जमशेदपुर में आयोजित यह तीसरी मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप है। इसके पहले, यह चैंपियनशिप दो बार आयोजित की जा चुकी है। पुणे में 13 फरवरी से 17 फरवरी तक नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन होगा। आयोजकों ने बताया कि जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में चल रही स्टेट मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मेडल जीतने वाले एथलीट पुणे में आयोजित नेशनल एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लेंगे।

You may also like
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply