Home > Politics > Ranchi: लीज आवंटन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से मिली राहत

Ranchi: लीज आवंटन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से मिली राहत

रांची : लीज आवंटन मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा व जस्टिस आनंद सेन की खंडपीठ ने इस मामले में सुनवाई की और याचिका को खारिज कर दिया। अदालत ने माना कि पूर्व में शिव शंकर शर्मा ने इस तरह का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी। इसे सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किया था। इसलिए ऐसे समान आरोप में दोबारा याचिका पर सुनवाई नहीं की जा सकती। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर आरोप लगाया गया था कि खनन मंत्री रहते हुए उन्होंने लीज का आवंटन अपने, अपनी पत्नी और साली के नाम पर किया था। यह आरोप लगाते हुए सुनील कुमार महतो ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दाखिल की थी।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply