Home > Jamshedpur > Jamshedpur: न बारात, न बैंड बाजा, सादगी से निकाह कर जमशेदपुर के इंजीनियर ने पेश की मिसाल

Jamshedpur: न बारात, न बैंड बाजा, सादगी से निकाह कर जमशेदपुर के इंजीनियर ने पेश की मिसाल

जवाहर नगर के काशिफ नवाज अंसारी ने नौजवानों को दिया बिना दहेज शादी करने का पैगाम

जमशेदपुर: न बारात ,न कोई दहेज़, न कपड़े के नाम पर लड़की वालों से पैसे, न पटाखे न बैंड बाजा। गाड़ी सजाने की फिजूलखर्ची भी नहीं। बस एक सादा सा वालीमा। यूं शादी हुई जमशेदपुर के काशिफ नवाज़ अंसारी की।
इस दौर में नौजवानों के लिए मिसाल पेश करने वाले काशिफ नवाज़ अंसारी जमशेदपुर के मानगो में जवाहर नगर रोड नंबर 16 स्थित मुस्कान रेजिडेंसी के रहने वाले हैं। पेशे से इंजीनियर काशिफ सऊदी अरब की एक कंपनी में कार्यरत हैं। छुट्टी के मौके पर 10 दिन पहले जमशेदपुर लौटे और सुन्नत के मुताबिक सादगी से अपनी शादी कर ली। काशिफ़ के करीबी दोस्त शहजाद ने बताया की बिना बिना दुल्हन के बाप के कंधे पर बोझ डाले काशिफ ने उस रस्म को ठीक उसी तरह अदा किया जिस तरह इस्लाम का हुक्म है। शहज़ाद ने कहा कि नबी स. के दौर में निकाह इसी तरह होते थे। लेकिन अब लोगों न निकाह को मुश्किल बना दिया है। अब काशिफ़ से सीख लेते हुए नौजवानों को खुद आगे आकर सादगी से निकाह करना होगा ताकि शादी को आसान बनाया जा सके।

You may also like
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस

Leave a Reply