Home > Crime > Jamshedpur: उलीडीह में शादी पार्टी में देर रात डीजे बजाया तो पड़ोसियों ने प्लेट से पिता पुत्र पर हमला कर किया जख्मी

Jamshedpur: उलीडीह में शादी पार्टी में देर रात डीजे बजाया तो पड़ोसियों ने प्लेट से पिता पुत्र पर हमला कर किया जख्मी

एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज, छानबीन में जुटी पुलिस

जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर 1 में शादी की एक पार्टी में देर रात डीजे बजाने से पड़ोसियों की नींद में खलल पड़ा, तो पड़ोसियों ने खाने की प्लेट से पिता-पुत्र पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इस घटना में रॉबिन और उनके बेटे अभिषेक को गंभीर चोट आई है। दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां इमरजेंसी में उनका इलाज हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अभिषेक ने बताया कि उसके बड़े भाई की शादी की पार्टी थी। इसी में डीजे बज रहा था। तभी चार-पांच लोग आए और मारपीट करने लगे। उसके पिता रॉबिन पर प्लेट फेंक कर हमला किया। इससे रोबिन के हाथ, चेहरे और पैर में गंभीर चोट आई है। अभिषेक के भी चेहरे में चोट है। उसका होंठ फट गया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply