Home > Crime > Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति हो गया फरार +VDO

Jamshedpur Crime : साकची की महिला देबिका दास से 30 लाख रुपए ठग कर पति हो गया फरार +VDO

Jamshedpur : (Jamshedpur Crime) साकची की रहने वाली महिला देबिका दास ने अपने पति अमित कुमार सिंह पर प्रताड़ित करने और अपने घर नहीं ले जाने का आरोप लगाया है। देबिका दास ने शुक्रवार को 5:00 बजे साकची के महिला थाने में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। ( Jamshedpur Crime)

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Loyola School : लोयोला स्कूल चर्च में गुड फ्राइडे मना

Jamshedpur Crime : दो साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

Jamshedpur Crime: देबिका दास का पति

Jamshedpur Crime: देबिका दास का पति

इसमें कहा गया है कि अमित कुमार सिंह से 2 साल पहले उन्होंने प्रेम विवाह निबंधन कार्यालय में किया था। इसके बाद वह अपने पति के साथ साकची में गुरुद्वारा बस्ती के पास किराए के मकान में रहने लगी। अमित कुमार सिंह ने अपने घर में इस शादी की जानकारी नहीं दी थी। इसी बीच अमित सिंह उसे परेशान करने लगा और उसे रुपयों की मांग करने लगा।

पत्नी से ठग लिए 30 लाख रुपए

देबिका दास का कहना है कि उसने 30 लाख रुपए अमित सिंह को दिए। 11 अप्रैल को जब उसने अमित सिंह से कहा कि वह उसे अपने घर बिहार के मुंगेर ले चले। तो उसने कहा कि वह अगले दिन उसे मुंगेर ले जाएगा। लेकिन फिर उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। वह लापता हो गया। इसकी शिकायत उलीडीह थाने में की गई है। बाद में अमित सिंह के बहन का फोन आया और उसने कहा कि उसका पति अमित सिंह कहीं लापता हो गया है। देबिका दास का कहना है कि बाद में पता चला कि वह लोग उसके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। देबिका दास ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
धतकीडीह में वृद्ध महिला की आंख में स्प्रे करने वाली आरोपी महिला पकड़ी गई, CCTV से खुला राज+VDO

Leave a Reply