Home > Crime > Jamshedpur: जुगसलाई और मानगो में एनआईए ने की छापामारी, चार संदिग्ध लोगों को लिया गया हिरासत में

Jamshedpur: जुगसलाई और मानगो में एनआईए ने की छापामारी, चार संदिग्ध लोगों को लिया गया हिरासत में

जमशेदपुर : एनआईए ने जमशेदपुर में दबिश दी है। एनआईए की टीम ने जुगसलाई और मानगो में छापामारी कर चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी को सर्किट हाउस में रखकर पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार एनआइए की टीम ने जुगसलाई के गौरीशंकर रोड और मानगो के आजाद नगर इलाके में रविवार की देर रात छापामारी की है। सूत्रों का कहना है कि जो लोग हिरासत में लिए गए हैं, उन पर आरोप है कि वह आतंकी संगठनों को फाइनेंसिंग करते हैं और संगठनों के लिए नए सदस्यों की बहाली करते हैं। फिलहाल, एनआईए के अधिकारी इस मामले में कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply