Home > Crime > Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव बेल्डीह बस्ती के सामने स्वर्णरेखा नदी में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका+ वीडियो

Jamshedpur: सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव बेल्डीह बस्ती के सामने स्वर्णरेखा नदी में मिली युवक की लाश, हत्या की आशंका+ वीडियो

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव बेल्डीह बस्ती के सामने शुक्रवार को स्वर्णरेखा नदी में एक युवक की लाश मिली है। शव की पहचान हो गई है। यह शव सोनारी के झाबरी बस्ती के रहने वाले भीम सिंह नामक युवक का है। भीम सिंह की उम्र 32 साल बताई जा रही है। बताते हैं कि भीम सिंह सर्किट हाउस एरिया में ऑफिस में काम करता था। वह सोमवार को सुबह घर से कह कर निकला कि पानी गर्म करो बाहर होकर आते हैं। तब फिर घर नहीं लौटा। परिजनों ने उसे हर जगह तलाश किया। लेकिन कहीं पता नहीं चला था। शुक्रवार को कुछ लोगों ने घर वालों को बताया कि नदी में एक लाश है। जाकर देखो। घर वालों ने देखा तो यह भीम सिंह की लाश थी। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने हत्या कर शव नदी में फेंक दिया होगा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
सोनारी में महिला से चेन स्नैचिंग की कोशिश, हादसे के बाद बाइक छोड़कर फरार हुए बदमाश+VDO
साकची में महिला से दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश दो लाख की सोने की चेन लेकर फरार
सोनारी में विवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटकी मिली महिला; पति फरार
कदमा डकैती कांड का पुलिस ने किया खुलासा, पांच अपराधी हथियार और लूटे गए सामान के साथ गिरफ्तार

Leave a Reply