Home > Crime > Jamshedpur Sonari Accident: सोनारी के आशियाना गार्डन में बड़ा हादसा, छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Jamshedpur Sonari Accident: सोनारी के आशियाना गार्डन में बड़ा हादसा, छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत

Jamshedpur (Jharkhand) : सोनारी थाना क्षेत्र के आशियाना गार्डन में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 77 वर्षीय रमेश प्रसाद श्रीवास्तव की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह सुबह फ्लैट की छत पर टहल (Jamshedpur Sonari Accident) रहे थे। इसी दौरान अचानक नीचे गिर पड़े। हादसे में उनकी जान चली गई।

घटना की सूचना मिलने पर सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल बुजुर्ग के छत से गिरने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल (Jamshedpur Sonari Accident) कर रही है।

जानकारी के अनुसार, रमेश प्रसाद श्रीवास्तव अपनी पत्नी के साथ आशियाना गार्डन स्थित फ्लैट में रहते थे। उनका बेटा अमेरिका में रहता है, जबकि बेटी बेंगलुरु में रहती है।

इस घटना के बाद सोसाइटी में शोक का माहौल है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बुजुर्ग किन परिस्थितियों में छत से नीचे गिरे। जांच के बाद ही हादसे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Fire : जमशेदपुर के बर्मामाइंस में चाय स्टॉल पर सिलेंडर ब्लास्ट, आग की ऊंची लपटों से मची अफरा-तफरी

You may also like
Jamshedpur No Entry : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पर बदले ट्रैफिक नियम, 21 अक्टूबर को विसर्जन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद
Jamshedpur Fire : जमशेदपुर के बर्मामाइंस में चाय स्टॉल पर सिलेंडर ब्लास्ट, आग की ऊंची लपटों से मची अफरा-तफरी
Jamshedpur Train Stone Pelting: स्टील एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, मानगो के युवक के सिर में लगी गंभीर चोट; झाड़ग्राम में भर्ती
Jharkhand Rupi Soren News : हजारों लोगों की मौजूदगी में नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का संस्कार भोज, जमशेदपुर से पहुंचे JMM नेता सरफराज हुसैन +VDO

Leave a Reply