Home > Jamshedpur > Jamshesdpur: विशाल ठाकुर बनाए गए कांग्रेस के मानगो प्रखंड उपाध्यक्ष, बधाई देने खुद पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

Jamshesdpur: विशाल ठाकुर बनाए गए कांग्रेस के मानगो प्रखंड उपाध्यक्ष, बधाई देने खुद पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर : आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस जमशेदपुर में संगठन मजबूत बनाने में जुटी हुई है। इसी कड़ी में मानगो प्रखंड उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आदेश पर हुई है। मानगो प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष ईश्वर सिंह ने विशाल ठाकुर को कांग्रेस का मानगो प्रखंड उपाध्यक्ष बनाया है। उनकी नियुक्ति के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बुधवार की रात विशाल ठाकुर को बधाई देने उनके आवास पर पहुंचे। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने विशाल ठाकुर को संगठन को मजबूत बनाने और कांग्रेस की नीतियों से लोगों को अवगत कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर सचिन सिंह, अभिषेक ओझा, कृष्णा, शिबू मंडल, विक्की साहू, अजय, विक्की कुमार, दीपू यादव, सन्नी, रितिक आदि लोग भी मौजूद रहे।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply