Home > Crime > Jamshesdpur: सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर चार थाना प्रभारियों पर कार्रवाई, साकची में एसएसपी ने लिया सीसीआर का जायजा+ वीडियो

Jamshesdpur: सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने पर चार थाना प्रभारियों पर कार्रवाई, साकची में एसएसपी ने लिया सीसीआर का जायजा+ वीडियो

जमशेदपुर : एसएसपी किशोर कौशल ने बुधवार की देर रात शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। वह साकची स्थित कंपोजिट कंट्रोल रूम (सीसीआर) पहुंचे। यहां सीसीटीवी कैमरे के जरिए चेकिंग पॉइंट की जांच की। इस दौरान पाया गया कि गोलमुरी, टेल्को, सीतारामडेरा और बिष्टुपुर इलाके में थाना प्रभारी चेकिंग पॉइंट पर तैनात नहीं हैं। इस पर इन सभी थाना प्रभारियों को शो काज किया गया है। इन पर कार्रवाई होगी। एसएसपी ने बताया कि रोज सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा। बुधवार की रात निर्धारित चेकिंग पॉइंट पर चेकिंग लगाई गई थी इसके बाद इसकी जांच की गई तो पता चला कि कई थाना प्रभारी निर्धारित चेकिंग स्थल पर नहीं है इसी पर कार्रवाई की गई। गौरतलब है कि शहर में इन दिनों आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी किशोर कौशल लगातार कवायद में जुटे हैं। उनकी कसरत का असर भी दिख रहा है।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply