Home > Jamshedpur > Jamshesdpur Politics: कांग्रेस के पूर्व जिलाअध्यक्ष विजय खां ने स्वास्थ्य मंत्री से मिल जमशेदपुर लोकसभा सीट से पेश की दावेदारी, कांग्रेस में घमासान

Jamshesdpur Politics: कांग्रेस के पूर्व जिलाअध्यक्ष विजय खां ने स्वास्थ्य मंत्री से मिल जमशेदपुर लोकसभा सीट से पेश की दावेदारी, कांग्रेस में घमासान

जमशेदपुर : कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय खां ने जमशेदपुर लोकसभा सीट से अपनी उम्मीदवारी का दावा ठोक दिया है। रविवार को विजय खां लाव लश्कर लेकर पूरे तामझाम के साथ कदमा में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से मिले। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को आवेदन देकर जमशेदपुर लोकसभा सीट पर अपनी उम्मीदवारी पेश की और कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्हें टिकट दे। वह यहां से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। आवेदन देने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष विजय खां ने दावा किया की कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जिसे उम्मीदवार बनाना चाहते हैं, पार्टी को उसी को टिकट देना चाहिए। विजय खां का दावा है कि स्वास्थ्य मंत्री और जिला अध्यक्ष उनके फेवर में हैं। विजय खां के लोकसभा की उम्मीदवारी का दावा पेश करने से कांग्रेस की गुटबाजी सतह पर आ गई है। पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार पहले से ही लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हुए हैं और कई बार कह चुके हैं कि अगर पार्टी से टिकट मिलता है तो वह चुनाव लड़ेंगे। इस तरह, जमशेदपुर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के अंदर ही टिकट को लेकर घमासान मच गया है। सूत्रों की मानें तो डॉक्टर अजय कुमार भी अपना टिकट पक्का करने के लिए प्रदेश अध्यक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष से संपर्क में हैं। वह भी दिल्ली का चक्कर लगा रहे हैं। अब यह दिलचस्प हो गया है की टिकट की इस दावेदारी में कौन किसे मात देता है। सूत्रों की मानें तो इस दावेदारी में डॉक्टर अजय कुमार का पलड़ा भारी नजर आता है। क्योंकि, वह जमशेदपुर के सांसद रह चुके हैं। पहले वह जमशेदपुर में एसपी भी थे। इस तरह उनकी छवि भी साफ सुथरी है। जबकि, विजय खां पर एक नाकाम जिला अध्यक्ष होने का आरोप लगाया जाता रहा है।

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply