Home > Jamshedpur > Jamshesdpur Encroachment: सीएच एरिया में कोआपरेटिव कॉलेज के पास से जेएनएसी व टाटा स्टील यूआईएसएल ने 13 दुकानों को तोड़ा, हुआ हंगामा

Jamshesdpur Encroachment: सीएच एरिया में कोआपरेटिव कॉलेज के पास से जेएनएसी व टाटा स्टील यूआईएसएल ने 13 दुकानों को तोड़ा, हुआ हंगामा

जमशेदपुर : जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया यानी जेएनएसी और टाटा स्टील यूआईएसएल के कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में सीएच एरिया में कोआपरेटिव कॉलेज के पास रविवार को अतिक्रमण हटाया। यहां सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाई गई 13 दुकानों को तोड़ दिया गया। इस दौरान दुकानदारों ने हंगामा भी किया लेकिन पुलिस ने उन्हें शांत करा दिया। अतिक्रमण के खिलाफ टाटा स्टील यूआईएसएल और जेएनएसी ने दुकानदारों को कई बार नोटिस जारी की थी और उन्हें दुकान हटाने को कहा था। लेकिन, इन दुकानदारों ने यह दुकानें नहीं हटाई थीं। इस पर अभियान चला कर आज इन दुकानों को तोड़ दिया गया।

You may also like
Mango Brown Sugar Arrest : मानगो में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 64 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति