Home > Crime > Jamshesdpur Tata Steel: टाटा स्टील यूआईएसएल ने साकची में जुबली पार्क गेट के सामने से हटाया अतिक्रमण, हुआ हंगामा

Jamshesdpur Tata Steel: टाटा स्टील यूआईएसएल ने साकची में जुबली पार्क गेट के सामने से हटाया अतिक्रमण, हुआ हंगामा

जमशेदपुर : टाटा स्टील यूआईएसएल ने बुधवार को साकची में जुबली पार्क गेट के सामने से अतिक्रमण हटाया। यहां बड़े पैमाने पर लोगों ने अतिक्रमण कर रखा था। सड़क किनारे दुकान लगा ली थी। टाटा स्टील यूआईएसएल के कर्मचारी जब अतिक्रमण हटा रहे थे तो दुकानदारों ने इसका विरोध किया। इसे लेकर खूब हंगामा भी हुआ। बाद में अतिक्रमण कर लगाई गई सारी दुकानें हटा दी गईं। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान पुलिस भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि साकची में जुबली पार्क गेट के सामने से कई बार अतिक्रमण हटाया जा चुका है। लेकिन, दुकानदार यहां फिर अतिक्रमण कर लेते हैं। दुकानदारों का आरोप है कि अन्य लोग भी अतिक्रमण कर दुकान लगाए हुए हैं। लेकिन, उनके खिलाफ कभी कार्रवाई नहीं की जाती।

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply