Home > Jamshedpur > प्रदेश के नवनियुक्त अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हिदायत खान का मानगो समेत विभिन्न इलाकों में किया गया स्वागत, गांधी मैदान के पास बाबर खान ने किया इस्तकबाल

प्रदेश के नवनियुक्त अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हिदायत खान का मानगो समेत विभिन्न इलाकों में किया गया स्वागत, गांधी मैदान के पास बाबर खान ने किया इस्तकबाल

जमशेदपुर : प्रदेश के नवनियुक्त अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खान सोमवार को जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर पहुंचते ही उनका जगह-जगह जोरदार स्वागत किया गया। मानगो के गांधी मैदान के पास झामुमो नेता बाबर खान ने अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायत खान का जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूल माला पहनाई। हिदायत खान को अल्पसंख्यक आयोग का अध्यक्ष बनाने की खुशी में बाबर खान के नेतृत्व में यहां जमकर आतिशबाजी भी की गई। स्वागत समारोह में झारखंड हज कमेटी के सदस्य हाजी शेख बदरुद्दीन झामुमो के सरफराज हुसैन, सनाउल्लाह अंसारी, उमर खान, उज्जवल दास, फैयाज खान, बबलू अख्तर, साहिल खान, इमरान खान, तनवीर अंसारी, मतलूब अनवर खान, मोहम्मद हफीज उर्फ लल्लू, मोहम्मद रजा आदि मौजूद थे। मानगो के चेपा पुल के पास हिदायत खान का स्वागत हुआ। इसके बाद जवाहर नगर रोड नंबर 16 के पास बारी कॉलोनी में कांग्रेस के नेता शाहनवाज खान ने हिदायत खान का स्वागत किया। यहां मदरसे के बच्चों ने भी हार पहना कर हिदायत खान का जोरदार स्वागत किया। धतकीडीह में मेन रोड पर नेता फिरोज खान के कार्यालय में भी हिदायत खान का स्वागत किया गया। यहां गुलरेज खान, हैदर खान, सत्यनारायण अग्रवाल, अयूब खान, नसीम खान आदि मौजूद रहे। सोमवार की रात हिदायत खान का टाटानगर स्टेशन चौक पर भी स्वागत किया गया।

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार