Home > Crime > टाटा मोटर्स कंपनी के संवेदक गोल्ड लाइन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को नहीं मिली संपूर्ण ग्रेच्युटी, सीताराम डेरा में त्रिपक्षीय वार्ता

टाटा मोटर्स कंपनी के संवेदक गोल्ड लाइन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारियों को नहीं मिली संपूर्ण ग्रेच्युटी, सीताराम डेरा में त्रिपक्षीय वार्ता

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कंपनी के संवेदक ठेकेदार गोल्ड लाइन प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी प्रेम कुमार चौधरी को संपूर्ण ग्रेच्युटी नहीं मिली है। संपूर्ण ग्रेच्युटी भुगतान की मांग को लेकर मामले की शिकायत सीताराम डेरा स्थित डेप्युटी लेबर कमिश्नर के यहां शिकायत की गई थी। इस मामले में डिप्टी लेबर कमिश्नर के यहां मंगलवार को त्रिपक्षीय वार्ता की गई। ठेका कंपनी प्रबंधन ने बैठक में बताया कि प्रेम कुमार चौधरी कंपनी में साल 2018 से ही कार्यरत हैं। जबकि, प्रेम कुमार चौधरी का कहना है कि वह साल 2015 से कार्यरत है और उनके पास साल 2015 का गेट पास भी मौजूद है। इस बैठक में कंपनी प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वह अगली तारीख पर सभी दस्तावेज लेकर आएं।

इसे भी पढ़ें – प्रदेश के नवनियुक्त अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष हिदायत खान का मानगो समेत विभिन्न इलाकों में किया गया स्वागत, गांधी मैदान के पास बाबर खान ने किया इस्तकबाल

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Leave a Reply