Home > Jamshedpur > घाटशिला में एक व्यक्ति का लोगों ने किया सामाजिक बहिष्कार डीसी ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश, साकची में डीसी ऑफिस में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने लगाया जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

घाटशिला में एक व्यक्ति का लोगों ने किया सामाजिक बहिष्कार डीसी ने दिए कड़ी कार्रवाई के आदेश, साकची में डीसी ऑफिस में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने लगाया जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं

जमशेदपुर : साकची स्थित डीसी ऑफिस में डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सोमवार को जनता दरबार लगाया। इस जनता दरबार में शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों के भी लोग पहुंचे। डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी की समस्याएं सुनीं। घाटशिला प्रखंड के बागुड़िया ग्राम से आए व्यक्ति ने डीसी को बताया कि कुछ लोग उनके साथ मारपीट कर रहे हैं और उनका सामाजिक बहिष्कार कर रहे हैं। गांव के कुछ लोग कुएं से उन्हें पानी नहीं लेने दे रहे। डीसी ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए फरियादी से कहा कि हतोत्साहित होने की जरूरत नहीं है। बीडीओ को निर्देश दिया कि इस मामले की जांच कराई जाए और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई हो। अगर वह नहीं मानते तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। पटमदा से आए एक फरियादी ने अनाज न मिलने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि साल 2022 से उन्हें अनाज नहीं मिल रहा है। इस पर डीसी ने एजीएम और अन्य को शोकाज करने का निर्देश दिया।
इसे भी पढ़ें – आंगनबाड़ी सेविकाओं को 8 महीने से नहीं मिली प्रोत्साहन राशि, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा