Home > Jamshedpur > आंगनबाड़ी सेविकाओं को 8 महीने से नहीं मिली प्रोत्साहन राशि, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

आंगनबाड़ी सेविकाओं को 8 महीने से नहीं मिली प्रोत्साहन राशि, 11 सूत्रीय मांगों को लेकर डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले की आंगनबाड़ी सेविकाओं को 8 महीने से प्रोत्साहन राशि नहीं मिली है। आंगनबाड़ी सेविकाओं का कहना है कि उन्हें राज्य सरकार द्वारा जो प्रोत्साहन राशि दी जाती है वह तो मिल रही है। लेकिन, केंद्र सरकार द्वारा दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि नहीं मिल पा रही है। 8 महीने से प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने पर आंगनबाड़ी सेविकाओं में उबाल है। नाराज आंगनबाड़ी सेविकाओं ने जमशेदपुर आकर एक रैली निकाली और प्रदर्शन किया। रैली लेकर आंगनबाड़ी सेविकाएं साकची स्थित डीसी ऑफिस पहुंचीं। यहां डीसी मंजूनाथ भजन्त्री अपने दफ्तर से निकलकर आंगनबाड़ी सेविकाओं के पास पहुंचे और उनका मांग पत्र लेकर उन्हें आश्वासन दिया कि जल्द ही प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आंगनबाड़ी सेविकाओं का कहना है कि केंद्र चलाने के लिए जो राशन लेना पड़ता है। उसका भी पैसा सरकार नहीं दे पा रही है। दुकानदारों से उधार राशन लेना पड़ता है। सेविकाओं ने मांग की कि आंगनवाड़ी केंद्रों में गैस सिलेंडर भराने के लिए भी पैसा दिया जाए। साथ ही रिटायरमेंट बेनिफिट को ₹3 लाख किया जाए। केंद्र में बर्तन उपलब्ध कराया जाए।
इसे भी पढ़ें – जुगसलाई में नरभे राम हंसराज इंग्लिश स्कूल की ऑटो हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन छात्र घायल

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO