Home > Jamshedpur > भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बने शाकिर खान, जमशेदपुर में हुआ भव्य स्वागत + वीडियो

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बने शाकिर खान, जमशेदपुर में हुआ भव्य स्वागत + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो आजाद नगर में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेसी नेता शाकिर खान का भव्य स्वागत किया गया। यहां आतिशबाजी कर लोगों के बीच लड्डू का वितरण किया गया। अध्यक्ष बनने के बाद शाकिर खान रविवार को जमशेदपुर लौटे।
गौरतलब है कि पूरे देश में किसान की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के द्वारा आंदोलन कर अपनी पहचान बनाई गई है। यहां दिल्ली के जंतर मंतर में 13 महीने का लंबा आंदोलन इसी संस्था के द्वारा किया गया था। अब यह संस्था पूरे देश में अपना संगठन मजबूत करने पर लगी है। इस के तहत झारखंड में भी संस्था ने अपनी नई कमेटी का गठन कर दिया है। झारखंड का प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेसी नेता शाकिर खान को बनाया गया है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शहर पहुंचे शाकिर खान का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। यहां ढोल नगाड़ों के बीच जमकर आतिशबाजी की गई। लड्डू का वितरण भी किया गया। शाकिर खान ने कहा कि 1 महीने के अंदर पूरे झारखंड में नई कमेटी का गठन कर किसानों की समस्याओं को लेकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

इसे भी पढ़ें- बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कीनन स्टेडियम के पास एक बस से टकरा कर ऑटो हुआ क्षतिग्रस्त, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस + वीडियो

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply