Home > Crime > बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कीनन स्टेडियम के पास एक बस से टकरा कर ऑटो हुआ क्षतिग्रस्त, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस + वीडियो

बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कीनन स्टेडियम के पास एक बस से टकरा कर ऑटो हुआ क्षतिग्रस्त, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कीनन स्टेडियम के पास रविवार को एक बस से ऑटो की टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे के बाद घटनास्थल पर जमकर हंगामा हुआ। ऑटो चालक ने हंगामा काटा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और हंगामा शांत कराया। ऑटो चालक हैदर अली बस के पीछे ऑटो चला रहा था। अचानक बस चालक ने ब्रेक मारी तो ऑटो चालक ऑटो पर नियंत्रण नहीं कर सका और पीछे से बस में टक्कर लग गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। उसका इंजन वाला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शी अब्बास अली ने बताया कि ऑटो में कोई सवार नहीं था। इस दुर्घटना में चालक को भी चोट नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें- साकची के रविंद्र भवन में 3 जून से 6 जून तक चलेगा नृत्य उत्सव, टाटा स्टील फाउंडेशन कर रहा रिहर्सल

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO