Home > Jamshedpur > सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के किशोरी नगर में पति-पत्नी के बीच विवाद में चला चापड़, एक घायल, पति ने लगाया अपहरण का आरोप

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के किशोरी नगर में पति-पत्नी के बीच विवाद में चला चापड़, एक घायल, पति ने लगाया अपहरण का आरोप

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के किशोरी नगर में रविवार को ललित प्रधान और उसकी पत्नी इति प्रधान के बीच हुए विवाद में जमकर चापड़ चला। इस घटना में एक युवक जसपाल सिंह कोहली घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। पति ललित प्रधान का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने मायके में इंदिरा नगर में नए मकान में रह रही है। ललित को भी इसी मकान में रहने को कहा लेकिन ललित तैयार नहीं हुआ। इसके बाद पत्नी अपने भाई कार्तिक गणेश और चचेरे भाई भोंदू समेत अन्य 20-25 युवकों को लेकर किशोरी नगर पहुंची और घर का ताला तोड़कर सारा सामान लेकर चली गई। विरोध करने पर ललित प्रधान के साथ मारपीट की गई। उस पर चापड़ से हमला किया गया। लेकिन वह बच गया। इसके बाद युवकों ने मारपीट कर उसे बेहोश कर दिया और स्कॉर्पियो में लाद लिया। ललित प्रधान का आरोप है कि इसी बीच युवकों ने किसी को फोन किया और बोला कि इसको डिमना में मार कर फेंक दें। बाद में उधर से कुछ कहा गया तो ललित को मारने के बजाय एमजीएम अस्पताल के गेट के सामने सड़क की दूसरी तरफ गाड़ी से फेंक कर फरार हो गया। ललित एसएसपी ऑफिस गया जहां रविवार होने के चलते दफ्तर बंद था तो ललित एमजीएम अस्पताल पहुंचा। जहां वह अपना इलाज करा रहा है। दूसरी तरफ ललित प्रधान की पत्नी इती प्रधान का आरोप है कि उसकी शादी ललित से 15 साल पहले हुई थी। पति उसे शादी के बाद से ही प्रताड़ित करता था। बाद में कोर्ट में मामला गया। समझौते के बाद दोनों एक साथ रहने लगे। इति प्रधान का कहना है कि वह केक का काम करने लगी और उसका काम चल निकला। जबकि ललित प्रधान का कहना है कि किशोरी नगर में उसने बेकरी खोली है। उसकी पत्नी बेकरी पर कब्जा करना चाहती है। घर से लगभग डेढ़ लाख रुपए का सामान लूट कर यह लोग ले गए हैं।

इसे भी पढ़ें – बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के कीनन स्टेडियम के पास एक बस से टकरा कर ऑटो हुआ क्षतिग्रस्त, हंगामे के बाद पहुंची पुलिस + वीडियो

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply