Home > Crime > सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी के रहने वाले युवक पर चाकू से हमला TMH में भर्ती

सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी के रहने वाले युवक पर चाकू से हमला TMH में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के कल्पनापुरी के रहने वाले युवक आदिल अंसारी पर बुधवार को चाकू से हमला किया गया है। हमलावरों ने आदिल पर चाकू से कई वार किए। इससे आदिल अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान हालत में उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। बताते हैं कि आदिल के शरीर पर चाकू से 3 वार किए गए हैं। आदिल सिविल का काम करता है। घायल अवस्था में ही वह ससुराल पहुंच गया था और फिर ससुराल के लोगों ने उसे टीएमएच में भर्ती कराया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें- सरायकेला खरसावां जिले के मिरुडीह में स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रही दो छात्राओं की तालाब में डूबने से मौत

You may also like
पुराने कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक, हाईकोर्ट के आदेश पर चर्चा; पद के दुरुपयोग से बचने की अपील
Jamshedpur News : विद्यामंदिर क्लासेस की VIQ 2026 छात्रवृत्ति परीक्षा शुरू, कक्षा 7 से 12 तक के विद्यार्थियों को 100% तक स्कॉलरशिप का मौका
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह

Leave a Reply