Home > Crime > उलीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में पारस नगर के ऑटो चालक की पीट-पीटकर कर दी गई हत्या, एमजीएम अस्पताल में हंगामा + वीडियो

उलीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में पारस नगर के ऑटो चालक की पीट-पीटकर कर दी गई हत्या, एमजीएम अस्पताल में हंगामा + वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में पारस नगर के रहने वाले ऑटो चालक मनोज यादव की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। हत्या की घटना की सूचना परिजनों को शुक्रवार को मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और वहां से शव ले जाकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे। यहां परिजनों ने जमकर हंगामा किया क्या। परिजनों का कहना था कि पुलिस ने बिना सूचना दिए ही शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। पुलिस ने इस बात की जांच नहीं की कि मनोज यादव के साथ क्या हुआ और कैसे उसकी जान गई। पुलिसकर्मियों का कहना था कि उन्हें सूचना मिली के शव एक जगह पड़ा हुआ है।

इसके बाद वह शव एमजीएम लाए और एमजीएम में जगह नहीं थी तो पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि परिजनों का कहना है कि उन्हें पता चला है कि महुआ शराब के अवैध विक्रय स्थल के पास मनोज यादव के साथ मारपीट हुई। परिजनों का कहना है कि वह उस महिला से पूछताछ करे जो शराब बेचती है। वह सारा राज जानती है। ‌

बाद में पुलिस ने लोगों को समझाया बुझाया। इसके बाद शव फिर से पोस्टमार्टम हाउस भेजा गया। बताते हैं कि मनोज यादव ऑटो चलाता था। उसकी दो बेटी और एक बेटा है। मृतक के भांजे विकास यादव ने बताया कि गुरुवार को देर रात तक जब मनोज यादव घर नहीं लौटे। तो मामी सोनी देवी ने उसके नंबर पर फोन किया। फोन किसी महिला ने उठाया और बताया कि मनोज शराब पीने आया था। यहां किसी से विवाद हुआ और मारपीट हुई। मनोज का फोन यहीं छूट गया है। इसके बाद सभी मनोज की तलाश में निकले। सुबह पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है।
इसे भी पढ़ें- न्यूसीताराम डेरा में एक एंबुलेंस ड्राइवर ने खाना बनाने से इंकार करने पर अपनी पत्नी को मारपीट कर कर दिया जख्मी, एमजीएम अस्पताल में चल रहा है इलाज

You may also like
जाकिरनगर में महिला ने की आत्महत्या, पति से फोन पर बातचीत के कुछ देर बाद उठाया कदम
झारखंड स्टेट बार काउंसिल ने 63 नए अधिवक्ताओं को सौंपे एनरोलमेंट सर्टिफिकेट, हाईकोर्ट में हुआ सम्मान समारोह
Yemen-Saudi War : यमन की सशस्त्र सेना का सऊदी अरब पर बड़ा हमला, अरामको के ठिकानों पर बैलिस्टिक, क्रूज मिसाइल और ड्रोन से किए सटीक प्रहार
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील