Home > Jamshedpur > मजदूरी कर अपने घर जा रहा है घाटशिला के लूटी गांव का ठेका मजदूर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

मजदूरी कर अपने घर जा रहा है घाटशिला के लूटी गांव का ठेका मजदूर नेशनल हाईवे पर सड़क हादसे में घायल, एमजीएम अस्पताल में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जमशेदपुर से ठेका मजदूरी कर अपने घर वापस जा रहे घाटशिला के लूटी गांव के रहने वाले ठेका मजदूर सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है। वह बाइक से अपने घर वापस जा रहा था। तभी नेशनल हाईवे पर एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना एंबुलेंस कंट्रोल रूम को दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और इसके बाद उसे साकची के एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। मजदूर के सिर और चेहरे पर गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस शनिवार को मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें- उलीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में पारस नगर के ऑटो चालक की पीट-पीटकर कर दी गई हत्या, एमजीएम अस्पताल में हंगामा + वीडियो

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत