Home > Jamshedpur > बाराद्वारी में सुवर्ण वणिक समाज ने आयोजित की अपने कुलदेवी बागेश्वरी देवी की पूजा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की पूजा अर्चना

बाराद्वारी में सुवर्ण वणिक समाज ने आयोजित की अपने कुलदेवी बागेश्वरी देवी की पूजा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने की पूजा अर्चना

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बाराद्वारी में स्वर्ण वणिक समाज ने शुक्रवार को अपने कुलदेवी बागेश्वरी देवी की पूजा अर्चना का भव्य आयोजन किया। इस आयोजन में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूजा-अर्चना की और स्वर्ण वणिक समाज ने एक ज्ञापन भी सौंपा। रघुवर दास पूजा अर्चना करने के बाद रांची रवाना हो गए। रांची में वह स्वर्ण मालिक समाज द्वारा सौंपे ज्ञापन पर अधिकारियों से बात कर समाज की समस्या हल कराएंगे। स्वर्ण वणिक समाज के जिला अध्यक्ष रवि मांझी ने बताया कि शाम को सात बजे विशाल आरती का आयोजन किया गया है। इस आरती में हजारों श्रद्धालु भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि गुरुवार को मां बागेश्वरी की प्रतिमा स्थापित की गई थी। शुक्रवार को यहां मुख्य पूजा का कार्यक्रम चल रहा है। शनिवार को प्रतिमा का विसर्जन होगा। उन्होंने बताया कि यह पूजा अर्चना साल 2003 से शुरू हुई है।
इसे भी पढ़ें- उलीडीह थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर में पारस नगर के ऑटो चालक की पीट-पीटकर कर दी गई हत्या, एमजीएम अस्पताल में हंगामा

You may also like
Cyclone Arnab : चक्रवात ‘अरनब’ को लेकर रेलवे अलर्ट, 600 किलोमीटर रेलखंड पर चौबीसों घंटे निगरानी
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी

Leave a Reply