Home > Business > टाटा कंपनी के नाल्को प्रोडक्शन प्लांट में बारीडीह बस्ती के भोजपुर कालोनी के रहने वाले ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मजदूर दिवस पर हुई घटना से कर्मचारी आहत

टाटा कंपनी के नाल्को प्रोडक्शन प्लांट में बारीडीह बस्ती के भोजपुर कालोनी के रहने वाले ठेका मजदूर ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, मजदूर दिवस पर हुई घटना से कर्मचारी आहत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : टाटा कंपनी के नाल्को प्रोडक्शन प्लांट में काम करने वाले 35 वर्षीय मजदूर स्वाधीन दास ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने कंपनी परिसर में ही फांसी लगाई है। स्वाधीनता सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह बस्ती भोजपुर कॉलोनी का रहने वाला है। बताते हैं कि सोमवार की सुबह 8:00 बजे जब कर्मचारी जनरल शिफ्ट की ड्यूटी पर पहुंचे थे। तो उन्होंने स्वाधीन का शव पंखे से लटकता हुआ देखा। स्वाधीन नाइट ड्यूटी पर प्रोडक्शन प्लांट गया था। इसके बाद घटना की सूचना मृतक के पिता दुर्गा चरण दास को दी गई। दुर्गा चरण दास ने बताया कि स्वाधीन को फोन किया गया था कि एक अन्य मजदूर गोविंदा ड्यूटी पर नहीं आया है। इसलिए उसे सी शिफ्ट ड्यूटी करनी होगी। हो सकता है इसीलिए वह तनाव में आ गया हो। स्वाधीन इस कंपनी में 8 साल से काम कर रहा था। माता-पिता के अलावा घर में तीन भाई हैं। स्वाधीन सबसे बड़ा था। फांसी उसने क्यों लगाई इसकी जांच की जा रही है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
इसे भी पढ़ें – बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह में एक बेकरी पर पहुंचे 2 लोगों ने किया हंगामा, मारपीट के बाद बस्तीवासियों ने किया पथराव

You may also like
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग
Jamshedpur News: JTET परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों के आसपास रहेगी निषेधाज्ञा, धालभूम एसडीएम ने जारी किया विशेष आदेश
Jamshedpur Advocate News : राष्ट्रीय एकता दिवस पर अधिवक्ताओं ने लिया एकजुटता का संकल्प, जमशेदपुर में लॉयर्स डिफेंस ने आयोजित की संगोष्ठी+VDO

Leave a Reply