Home > Jamshedpur > CM हेमंत सोरेन घोड़ाबांधा में घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के बेटे की शादी के रिसेप्शन में हुए शामिल, वर वधु को दिया आशीर्वाद

CM हेमंत सोरेन घोड़ाबांधा में घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के बेटे की शादी के रिसेप्शन में हुए शामिल, वर वधु को दिया आशीर्वाद

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे। यहां वह हेलीकॉप्टर से सीधे घोड़ाबांधा मैदान पहुंचे। घोड़ाबांधा मैदान में ही उनका हेलीकॉप्टर उतरा। इसके बाद मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मुख्यमंत्री घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन के घोड़ाबांधा स्थित आवास पहुंचे और रामदास सोरेन के बेटे की शादी के रिसेप्शन समारोह में शामिल हुए। यहां झामुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद थे। सीएम को देखते ही सभी ने मुख्यमंत्री जिंदाबाद के नारे लगाए। विधायक रामदास सोरेन के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूरे पंडाल का जायजा लिया। यहां मौजूद झामुमो के नेताओं और अन्य विधायकों से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। वर वधु को आशीर्वाद दिया। वर वधु को आशीर्वाद देने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन हेलीकॉप्टर के जरिए वापस रांची लौट गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का हेलीकॉप्टर पहले सोनारी एयरपोर्ट पर उतरने वाला था। लेकिन, समय कम होने की वजह से बाद में अधिकारियों ने घोड़ाबांधा मैदान में ही हेलीकॉप्टर के उतरने का प्रबंध किया। गौरतलब है कि इस शादी समारोह में परिवहन मंत्री चंपई सोरेन और बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती भी शामिल हुए हैं।
इसे भी पढ़ें- दलमा में होगी सफारी टूरिज्म व्यवस्था, 90 लाख की लागत से खरीदे गए छह वाहन

You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO