न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : शास्त्री नगर में हुए सांप्रदायिक बवाल के मामले की जांच करने के लिए भाजपा ने 5 सदस्यीय कमेटी गठित की थी। साकची में भाजपा के महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने रविवार को बताया कि कमेटी ने जांच रिपोर्ट तैयार कर ली और प्रदेश के महामंत्री के साथ जाकर राज्यपाल को ज्ञापन के तौर पर यह रिपोर्ट सौंपी गई है।
अंतिम रविवार को PM नरेंद्र मोदी के मन की बात का जारी होगा सौवां संस्करण, सभी बूथ पर होगा कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100 वां संस्करण अप्रैल माह के अंतिम रविवार को जारी होगा। इसे लेकर भाजपा ने कार्यक्रम की तैयारी शुरू की है। यह कार्यक्रम जमशेदपुर के सभी बूथ पर आयोजित किया जाएगा। इसकी जानकारी साकची में पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा के महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने रविवार को दी। इसके बाद पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कार्यक्रम की तैयारी का खाका ब्लू प्रिंट तैयार किया गया।
इसे भी पढ़ें –





Pingback : साकची थाना क्षेत्र में जुबली पार्क गेट के सामने बंगाल क्लब जाने वाली रोड पर पुलिस को मिली लावारिस