Home > Jamshedpur > कदमा के शास्त्री नगर में फायरिंग के बाद जलाई गई दुकानें, चल रहा बवाल

कदमा के शास्त्री नगर में फायरिंग के बाद जलाई गई दुकानें, चल रहा बवाल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर में रविवार को जम कर बवाल हुआ। यहां दो गुटों के बीच फायरिंग हुई है। फायरिंग के साथ ही पथराव भी किया गया। इस बवाल में कई वाहन और दुकानें भी चला दी गई हैं। घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर एसडीओ और एसपी सिटी के विजय शंकर पहुंच गए। अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उनकी कोई नहीं सुन रहा था। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए की क्युआरटी बुला ली गई। शास्त्री नगर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। इस बीच दोनों तरफ से पत्थरबाजी और नारेबाजी की जा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हालात को संभालने में जुटे हुए हैं। शास्त्री नगर के ब्लॉक नंबर 2 और 3 में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। शास्त्री नगर में शनिवार की रात रामनवमी के झंडे में मांस बंधा हुआ पाया गया था। इसी के बाद आज बवाल शुरू हुआ। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है कि झंडे में मांस बांधने की हरकत किसने की थी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अराजक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इसे भी पढ़ें- रामनवमी और रमजान को लेकर पुलिस ने साकची से निकाला फ्लैग मार्च, मानगो व कदमा समेत सभी इलाकों में पहुंची पुलिस

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO