न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के सुमित्रा अपार्टमेंट की रहने वाली मंजू देवी के साथ छिनताई की घटना हुई है। बाइक सवार बदमाशों ने मंजू देवी का पर्स छीन लिया और फरार हो गए। घटना बिरसानगर में हुई है। घटना के बाद मंजू देवी ने बिरसा नगर थाने में मामले की शिकायत की है। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बताते हैं कि घटना बिरसानगर के जोन नंबर 3 में शनिवार को घटी है। घटना के समय मंजू देवी वहां से गुजर रही थी। तभी बाइक सवार बदमाश आए और मंजू देवी के हाथ में रखा पर्स छीन लिया और फरार हो गए। मंजू देवी ने पुलिस को बताया है कि उनके पर्स में मोबाइल और कुछ रुपए भी थे।
इसे भी पढ़ें- कपाली ओपी के हांसाडुंगरी में बतख का बच्चा घर लाने गए किशोर को पीटा, पूछने पर मां पर किया चापड़ से हमला




