Home > Crime > मानगो के वन विभाग परिसर में कीमती लकड़ियों के साथ ही धू-धू कर जल गया ट्रक, वन विभाग को भी हुआ नुकसान

मानगो के वन विभाग परिसर में कीमती लकड़ियों के साथ ही धू-धू कर जल गया ट्रक, वन विभाग को भी हुआ नुकसान

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो के वन विभाग परिसर में कीमती लड़कियों के साथ ही धू-धू कर ट्रक जलकर राख हो गया है। वन विभाग को भी नुकसान हुआ है। बताते हैं कि वन विभाग परिसर में 15 मार्च की देर रात ट्रक में आग लग गई थी। ट्रक के साथ ही जमीन पर पड़ी कीमती लकड़ियों में भी आग लग गई थी। वन विभाग को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया। लेकिन आग पूरी तरह नहीं बुझ पाई थी। कुछ घंटे बाद फिर आग भड़कने लगी और ट्रक व लकड़ियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मानगो थाने में वन विभाग की तरफ से अज्ञात बदमाशों के खिलाफ गुरुवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। वन विभाग के अधिकारी मिथुन कुमार मंडल के आवेदन पर यह केस दर्ज हुआ है। मानगो पुलिस का कहना है कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
इसे भी पढ़ें- सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के विद्यापति नगर के रहने वाले युवक की हत्या कर नदी में फेंक दी लाश, दोनों आरोपी गिरफ्तार

You may also like
Jamshedpur Potters: आधुनिकता की चमक में खो रही कुम्हारों के चाक की रफ्तार, जमशेदपुर में पुश्तैनी पेशे पर मंडराया संकट
Potka Road Accident: जमशेदपुर में स्कूली बच्चों से भरा ऑटो हाईवे पर पलटा, तीन छात्र घायल; दो की हालत गंभीर
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग

Leave a Reply