Home > Crime > बिरसा नगर में शौच करने गई युवती से दो युवकों ने किया बारी-बारी से रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिरसा नगर में शौच करने गई युवती से दो युवकों ने किया बारी-बारी से रेप, पुलिस ने किया गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिरसा नगर की रहने वाली एक युवती से दो युवकों ने बारी-बारी से रेप किया है। घटना तब की है जब युवती शौच के लिए जा रही थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद बिरसानगर थाना प्रभारी ने छापामारी कर आरोपियों शिवा रूहीदास और गोवर्धन रूहीदास को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया है। घटना बिरसानगर के हुरलुंग तालाब के पास की है। बताते हैं कि 15 मार्च की शाम 5:00 बजे युवती तालाब किनारे शौच गई थी। तभी नूतनडीह के रहने वाले शिवा रूहीदास और गोवर्धन रूहीदास ने युवती को दबोच लिया और झाड़ी में ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से रेप किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेजने के बाद युवती का मेडिकल कराया है। युवती का कोर्ट में धारा 164 के तहत बयान कराने की तैयारी चल रही है।
इसे भी पढ़ें- टाटा मोटर्स की बस में टाटा मोटर्स कर्मचारी की अचानक मौत पर उठे सवाल, तनाव में ड्यूटी कर रहे कर्मचारी, साल भर से बंद है डाइट फूड

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply