Home > Business > जोजोबेड़ा में न्युवोको की जमीन का 7 अरब 44 करोड़ 70 लाख 38 हजार 516 रुपए का लीज रेंट बकाया, भुगतान करने को डीसी ने टाटा स्टील को लिखा पत्र

जोजोबेड़ा में न्युवोको की जमीन का 7 अरब 44 करोड़ 70 लाख 38 हजार 516 रुपए का लीज रेंट बकाया, भुगतान करने को डीसी ने टाटा स्टील को लिखा पत्र

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जोजोबेड़ा में स्थित न्युवोको विस्टास कार्प लिमिटेड द्वारा उपयोग की जा रही भूमि का लीज रेंट अब तक जमा नहीं हुआ है। यह लीज रेंट 7 अरब 44 करोड़ 70 लाख 38 हजार 516 रुपए है। लीज रेंट जमा करने के लिए डीसी विजया जाधव ने शुक्रवार को टाटा स्टील लिमिटेड के चीफ कारपोरेट एडमिनिस्ट्रेशन को पत्र लिखा है। इस पत्र में कहा गया है कि वह लीज रेंट का जल्द भुगतान करें। वरना, राशि की वसूली के लिए विधिक कार्रवाई की जाएगी। पत्र में राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा दिए गए निर्देश के आलोक में यह पत्र जारी किया गया है। न्युवोको से पहले इस जमीन का उपयोग लाफार्ज इंडिया लिमिटेड कर रही थी। लाफार्ज इंडिया ने अपना प्लांट न्युवोको को बेचा है। जिस भूमि पर न्युवोको का प्लांट चल रहा है‌। वह 129.705 एकड़ है। इसका लीज रेंट 1999 से अब तक जमा नहीं हुआ है। जिला प्रशासन ने कुल 23 साल के लीज रेंट की गणना की है। इसमें लगान, सेस, सलामी और ब्याज की रकम शामिल है।
यह भी पढें- टाटा स्टील ने तुर्की में आयात के लिए पहला कार्गो डॉग्स ईबीएल ट्रांजैक्शन किया पूरा, तुर्की भेजा गया स्टील काइल्स

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत