Home > India > पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर से कांग्रेस के सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन, राहुल गांधी के साथ यात्रा में थे शामिल

पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जालंधर से कांग्रेस के सांसद चौधरी संतोख सिंह का निधन, राहुल गांधी के साथ यात्रा में थे शामिल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जालंधर : पंजाब में यात्रा के दौरान कांग्रेस के सांसद चौधरी संतोख सिंह का अचानक निधन हो गया। शनिवार की सुबह उनकी तबीयत बिगड़ी तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों का कहना है कि संतोख सिंह को दिल का दौरा पड़ा था। संतोख सिंह भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ साथ चल रहे थे कि अचानक उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ और वह गिर पड़े। इसके बाद भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नेताओं में हड़कंप मच गया।

यह भी पढें – महाराष्ट्र में नासिक शिरडी हाईवे पर टूरिस्ट बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 10 की मौत

राहुल गांधी ने स्थानीय नेताओं को एंबुलेंस बुलाने को कहा। यह घटना पंजाब के फिल्लौर में घटी। स्थानीय नेताओं ने फौरन बुलाई और संतोख सिंह को फगवाड़ा के विर्क अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। यहीं उनकी मौत हुई। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा खत्म कर जालंधर के लिए रवाना हो गए हैं।

पार्टी के सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन पर पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह बराड़ ने कहा कि शनिवार की यह यात्रा स्थगित कर दी गई है। रविवार को संतोख सिंह का अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम संस्कार के बाद ही अब यात्रा शुरू होगी। अंतिम संस्कार तक के लिए भारत जोड़ो यात्रा को निलंबित कर दिया गया है।

You may also like
स्ट्रेचर के इंतजार में ऑटो में तड़पता रहा मरीज, एमजीएम अस्पताल में इलाज से पहले हुई मौत
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
पोटका चौकीदार हत्याकांड में थाना प्रभारी मनोज मुर्मू लाइन हाजिर, एसएसपी के आदेश पर विभागीय जांच शुरू