Home > India > कोलकाता में इंडियन सुपर लीग के मैच में जमशेदपुर एफसी ने ईस्ट बंगाल को 2-1 से हराया

कोलकाता में इंडियन सुपर लीग के मैच में जमशेदपुर एफसी ने ईस्ट बंगाल को 2-1 से हराया

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में हुए इंडियन सुपर लीग के मैच में जमशेदपुर एफसी को सफलता मिली है। जमशेदपुर एफसी ने ईस्ट बंगाल को 2-1 से हरा दिया है। जमशेदपुर एफसी ने दो गोल किए। जबकि ईस्ट बंगाल की टीम एक गोल ही कर सकी। जमशेदपुर एफसी की तरफ से एच सायर ने 61 वें मिनट और आर दास ने 85 वें मिनट में गोल दागा। मैच शुरू होने के बाद पहला गोल ईस्ट बंगाल की टीम ने किया।

यह भी पढें – सोनारी का दोमुहानी घाट बनेगा पर्यटन स्थल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने डीसी के साथ किया निरीक्षण

सी सिल्वा ने 12 वें मिनट में ही गोल दागकर अपनी टीम ईस्ट बंगाल को 1-0 से आगे कर दिया था। बाद में, जमशेदपुर एफसी के खिलाड़ी एच सायर ने 61 वें मिनट में गोल दागकर मैच 1-1 की बराबरी पर ला दिया। 50 वें मिनट में आर दास ने विजयी गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई। जमशेदपुर एफसी की तरफ से 18 शाट लगे। जबकि, ईस्ट बंगाल की टीम 12 शॉट मार सकी। जमशेदपुर एफसी के 5 शाट टारगेट पर रहे। जबकि, ईस्ट बंगाल की टीम ने छह शाट टारगेट पर मारे। इस जीत के साथ जमशेदपुर एफसी के 14 मैच में 9 अंक हो गए हैं। जबकि ईस्ट बंगाल की टीम ने 13 मैच में 12 अंक हैं। अभी भी इंडियन सुपर लीग की तालिका में मुंबई सिटी की टीम 33 अंक हासिल कर टॉप पर बनी हुई है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply