Home > Business > नेपाल के पोखरा में एक यात्री विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 72 लोग थे सवार

नेपाल के पोखरा में एक यात्री विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त, 72 लोग थे सवार

न्यूज़ बी रिपोर्टर : नेपाल के पोखरा में रविवार की सुबह एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया है। इस विमान पर 72 लोग सवार थे। विमान येती एयरलाइंस का है। विमान में 68 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे। यह 72 सीटर विमान था। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है। यह प्लेन पुराने एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच क्रैश हुआ है। यह विमान क्रैश होने से पहले काठमांडू से कुछ मिनट पहले ही उड़ा उड़ा था। ‌क्रू मेंबर का नेतृत्व कैप्टन कमाल केसी कर रहे थे। येती एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बारतौला ने बताया कि प्लेन क्रैश होने के बाद उसमें आग लग गई थी। इसे बुझा लिया गया है।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13

Leave a Reply