Home > Crime > डिमना डैम में मिले महिला के शव की हुई पहचान, मानगो के आजाद नगर रोड नंबर 4 की है रहने वाली

डिमना डैम में मिले महिला के शव की हुई पहचान, मानगो के आजाद नगर रोड नंबर 4 की है रहने वाली

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : डिमना डैम में मिले महिला के शव की पहचान हो गई है। महिला का नाम मुसर्रत परवीन है। उसकी उम्र 40 वर्ष के आसपास है। वह मानगो थाना क्षेत्र के आजाद नगर रोड नंबर 4 की रहने वाली है। बताते हैं कि मुशर्रत परवीन अपने घर से सुबह 7:30 बजे निकली थी और वापस नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने खोजबीन शुरू की। लेकिन, कोई पता नहीं चला।

यह भी पढेंमानगो नगर निगम ने मानगो में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर दुकानदारों से वसूला 12 हजार 400 रुपए का जुर्माना

बाद में परिजनों को पता चला कि डिमना डैम में एक महिला का शव मिला है। तो वह पोस्टमार्टम हाउस गए और वहां शीतगृह में रखे शव की पहचान कर ली है। परिजनों का कहना है कि महिला का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। महिला के पति मुख्तार आलम टाटा स्टील में काम करते हैं। महिला के दो बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
Indian Unity Award : अंशु सरकार को कश्मीर में मिला Indian Unity Award’भारतीय एकता सम्मान’, लौहनगरी का किया गौरव बढ़ाया
Sidgora Crime : गुरचरण सिंह बिल्ला प्रकरण: पुलिस जांच तेज, पदमुक्त करने की मांग 
Jamshedpur Ramnavmi : रामनवमी और छठ पर्व से पहले घाटों का होगा कायाकल्प
86 Basti : झारखंड में 86 बस्तियों का मालिकाना हक: राजनीति या समाधान? : कुलविंदर

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!